शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस हफ्ते: सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) 2-2% से अधिक टूटे

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में इस हफ्ते भारी गिरावट रही।

इस कारोबारी हफ्ते में सेंसेक्स (Sensex) 18,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे चला गया था। हालाँकि सेंसेक्स सँभल कर इस स्तर के ऊपर आ गया। लेकिन निफ्टी (Nifty) 5,400 के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे फिसल गया।
निफ्टी ने इस हफ्ते में 116 अंक यानी 2.1% की कमजोरी दर्ज की और यह कल के कारोबार के अंत में 5,396 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस हफ्ते 130 अंक यानी 1.65% गिर गया और यह कल के कारोबार के अंत में 7,751 पर रहा। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स में इस हफ्ते 388 अंक यानी 2.1% की गिरावट रही। कल के कारोबार के आखिर में यह 18,008 पर बंद हुआ। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस हफ्ते 164 अंक यानी 2.4% की कमजोरी रही और यह 6,734 पर रहा। पिछले हफ्ते के आखिर में यह 6,898 पर रहा था। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस हफ्ते 215 अंक यानी 2.5% की गिरावट रही। कल यह 8,331 पर बंद हुआ, जबकि पिछले हफ्ते के अंत में यह 8,546 पर रहा था।
क्षेत्रों के लिहाज से इस हफ्ते बीएसई के धातु, तेल-गैस, पीएसयू और कैपिटल गुड्स सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में गिरावट का रुख रहा। सबसे ज्यादा कमजोरी एफएमसीजी सूचकांक में रही। यह सूचकांक 6.4% नीचे गिरा। रियल्टी सूचकांक को 3.6%, आईटी सूचकांक को 3.2%, ऑटो सूचकांक को 3.1%, टीईसीके सूचकांक को 2.7%, हेल्थकेयर सूचकांक को 1.9%, पावर सूचकांक को 1.8% और बैंकिंग सूचकांक को 1.2% का घाटा सहना पड़ा। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक में 0.30% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, धातु सूचकांक को 0.68% और तेल-गैस को 0.59% का फायदा हुआ। पीएसयू सूचकांक और कैपिटल गुड्स सूचकांक मामूली बढ़त के साथ सपाट रहे। (शेयर मंथन, 05 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख