शेयर मंथन में खोजें

सिप्ला (Cipla) के शेयर लुढ़के

नतीजों की खबर के बाद से शेयर बाजार में सिप्ला लिमिटेड (Cipla Ltd) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 308.50 रुपये तक गिर गया। हालाँकि अब इसकी गिरावट में कमी आयी है। बीएसई में सुबह 10:57 बजे कंपनी का शेयर भाव 3.92% की कमजोरी के साथ 311.50 रुपये पर है।
कारोबारी साल 2010-11 की तीसरी तिमाही में कंपनी के मुनाफे में 19.4% कमी आयी है। कंपनी को इस दौरान 233 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ, जबकि इससे पिछले साल की समान अवधि में इसे 289 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। हालाँकि कंपनी ने साल 2010 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में अपनी शुद्ध बिक्री में बढ़त दर्ज की है। कंपनी की तिमाही शुद्ध बिक्री साल-दर-साल 1344.16 करोड़ रुपये से बढ़ कर 1501.36 करोड़ रुपये हो गयी है। इस दौरान कंपनी की कुल आमदनी में भी वृद्धि हुई है। अक्टूबर-दिसंबर 2010 में इसकी कुल आमदनी 1579.36 करोड़ रुपये रही है, जबकि साल की समान अवधि में इसकी कुल आमदनी 1456.34 करोड़ रुपये रही थी। (शेयर मंथन, 07 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख