शेयर मंथन में खोजें

अमेरिकी बाजार में रही बढ़त

हफ्ते के आखिरी कारोबारी दिन मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के इस्तीफे की घोषणा की खबर के बीच अमेरिकी शेयर बाजार में बढ़त रही।

शुक्रवार को बाजार की शुरुआत कमजोर हुई। कारोबार शुरुआती घंटों में बाजार संभल कर हरे निशान पर चला गया। मिस्र के राष्ट्रपति होस्नी मुबारक के इस्तीफे की घोषणा की खबर के बाद कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार ने मजबूती दिखायी। डॉव जोस इंडस्ट्रियल एवरेजेज (Dow Jones Industrial Averages) में 44 अंक यानी  0.36% की बढ़त रही और यह 12,273 पर आ गया। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 19 अंक यानी 0.68% चढ़ कर 2,809 पर आ गया। एसएंडपी 500 (S&P 500) में 7 अंक यानी 0.55% की मजबूती रही और यह 1329 पर बंद हुआ।
पूरे हफ्ते के हिसाब से अमेरिकी बाजार में तेजी का रुख रहा। पूरे हफ्ते में डॉव जोंस में 1.5%, नैस्डेक में 1.44% और एसएंडपी 500 में 1.4% की मजबूती रही।
मिस्र में 18 दिनों के सत्ता विरोधी प्रदर्शन के बाद आखिरकार राष्ट्रपति होस्नी मुबारक ने अपना पद छोड़ दिया और देश की सत्ता सेना के हाथों में सौंप दी। मिस्र के उपराष्ट्रपति ओमर सुलेमान ने शुक्रवार को राष्ट्रपति होस्नी मुबारक की घोषणा कर दी।
कल नाइमेक्स (NYMEX) में कच्चे तेल के भाव में गिरावट रही। अंत में यह 1.45 डॉलर गिर कर 85.58 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। कॉमेक्स (COMEX) में अप्रैल डिलीवरी के सोने का भाव 2.10 डॉलर घट कर 1360.40 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2011)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख