शेयर मंथन में खोजें

ताइवान (Taiwan) का ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) 56 अंक गिरा

कारोबारी हफ्ते के अंतिम दिन एशियाई शेयर बाजारों में गिरावट का रुख रहा।

आज ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) की शुरुआत गिरावट के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की गिरावट में इजाफा हुआ। हालाँकि कारोबार के पहले घंटे में इसकी कमजोरी में कमी आयी। फिर कारोबार के मध्य में यह सीमित दायरे में लाल निशान पर रहा। आखिरकार यह सूचकांक 56 अंकों यानी 0.76% की गिरावट के साथ 7,409 पर बंद हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) के कॉस्पी (Kospi) को 0.78% और इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.59% का घाटा सहना पड़ा। सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) में 0.37% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) में 0.16% की गिरावट रही।
दूसरी ओर, जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) को 0.22% का फायदा हुआ। हांग कांग (Hong Kong) के हैंग सेंग (Hang Seng) में 0.15% की मजबूती रही।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज के कारोबार में गिरावट का रुख है। भारतीय समयानुसार शाम 5:35 बजे फ्रांस (France) के कैक 40 (CAC 40) में 0.68%, जर्मनी (Germany) के डैक्स (DAX) में 0.50% और ब्रिटेन (United Kingdom) के एफटीएसई 100 (FTSE 100) में 0.17% की कमजोरी है। (शेयर मंथन, 19 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख