शेयर मंथन में खोजें

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) ने छुआ निचला सर्किट

किंगफिशर एयरलाइंस (Kingfisher Airlines) के शेयर में तेज गिरावट का रुख है।

कंपनी के शेयर ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज निचला सर्किट छू लिया। बीएसई में आज कंपनी का शेयर करीब 5% गिर कर 10.90 रुपये पर चला गया। शुक्रवार के कारोबार में कंपनी का शेयर 11.45 रुपये पर बंद हुआ था।
नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने वित्तीय संकट से जूझ रही कंपनी का लाइसेंस अगले आदेश तक के लिए निलंबित कर दिया है। लंबे समय से कंपनी की उड़ाने रद्द होने की वजह से डीजीसीए ने 5 अक्टूबर को कारण बताओ नोटिस जारी कर 15 दिनों के भीतर इसका जवाब माँगा था। शनिवार को यह समय सीमा समाप्त होने के बाद डीजीसीए ने यह कदम उठाया है। कंपनी में 1 अक्टूबर से तालेबंदी जारी है। जिसे कंपनी ने 23 अक्टूबर तक बढ़ा दिया है।
गौरतलब है कि लाइसेंस निलंबित होने की वजह से कंपनी अपने नेटवर्क और ट्रैवल एजेंटों के माध्यम से कोई बुकिंग नहीं कर पायेगी। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2012)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख