शेयर मंथन में खोजें

एमएंडएम (M&M) ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

नतीजों की खबर के बाद से महिंद्रा एंड महिंद्रा (Mahindra & Mahindra) के शेयर में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 899.10 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। बीएसई में सुबह 11:06 बजे कंपनी का शेयर 1.56% की बढ़त के साथ 893.30 रुपये पर है। पिछले दो कारोबारी दिनों में कंपनी का शेयर 6.25% चढ़ा है।
कारोबारी साल 2012-13 की दूसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 902 करोड़ रुपये रहा है। पिछले साल की इसी तिमाही में कंपनी को 737 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। जुलाई-सितंबर 2012 तिमाही में कंपनी की कुल आमदनी 10136 करोड़ रुपये हो गयी है, जबकि जुलाई-सितंबर 2011 तिमाही में यह 7605 करोड़ रुपये रही थी। इस तिमाही के आँकड़े पिछले साल की समान तिमाही के आँकड़ों से तुलनीय नहीं हैं। (शेयर मंथन, 29 अक्टूबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख