शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद निफ्टी (Nifty) रहा सपाट

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार में सुस्ती छायी रही।
सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक यानी 0.16% की बढ़त के साथ 18,339 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 3 अंक यानी 0.05% की हल्की कमजोरी के साथ 5571 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.02% की गिरावट रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.89% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.85% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स और कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 18,387 और निफ्टी 5593 पर दिन के उच्चतम स्तरों पर रहें। लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार अपनी बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में लाल निशान पर ही ऊपर नीचे कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से भी बाजार को कुछ फायदा नहीं हुआ। दोपहर के कारोबार में बाजार में अस्थिरता का दौर जारी रहा। दिन-भर बाजार में लाल निशान पर एक सीमित दायरे में ही कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 18,256 और निफ्टी 5549 दिन के निचले स्तरों तक चले गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार ने बढ़त बनाने की कोशिश की। इस दौरान बाजार सँभल कर हरे निशान पर लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद निचले स्तरों से सँभल कर बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज ऑटो में सबसे ज्यादा 1.04% की मजबूती रही। एफएमसीजी में 0.87%, की बढ़त रही। टीईसीके में 0.06% और रियल्टी में 0.02% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.14% की गिरावट रही। कैपिटल गुड्स में 0.83%,  हेल्थकेयर में 0.75%, धातु में 0.67%, पीएसयू में 0.36%, तेल-गैस में 0.29% और आईटी में 0.28%, पावर में 0.15% और बैंकिंग में 0.12% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 19 नवंबर 2012)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख