शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5628 पर, सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक ऊपर

मजबूत अंतरराष्ट्रीय संकेतों की वजह से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 
सेंसेक्स (Sensex) 57 अंक यानी 0.31% की मजबूती के साथ 18,517 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 13 अंक यानी 0.23% की बढ़त के साथ 5628 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.37% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.32% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.39% की बढ़त रही। आज के कारोबार में कैपिटल गुड्स और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर कारोबार होता रहा। हालाँकि, कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार की मजबूती में कमी आयी। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से बाजार को फायदा पहुँचा। दोपहर के कारोबार में बाजार में मजबूती बढ़ी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 18,568 और निफ्टी 5643 पर दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स में सबसे ज्यादा 1.07% की मजबूती रही। आईटी में 0.85%, टीईसीके में 0.80%, एफएमसीजी में 0.62%, पीएसयू में 0.55%, बैंकिंग में 0.52%, हेल्थकेयर में 0.47% और धातु में 0.42% की बढ़त रही। रियल्टी और पावर में 0.12%-0.12% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.49% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36% और ऑटो में 0.24% कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 22 नवंबर 2012) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख