शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5636 पर, सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 30 अंक यानी 0.16% की मजबूती के साथ 18,537 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 9 अंक यानी 0.17% की बढ़त के साथ 5636 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.85% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.85% की मजबूती रही। आज के कारोबार में टीईसीके और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।  
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में सेंसेक्स 18,590 और निफ्टी 5649 तक चढ़ गये। लेकिन कारोबार के दूसरे घंटे में ही बाजार की मजबूती में कमी आयी। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती कम होती चली गयी। इस दौरान निफ्टी बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया।दोपहर के कारोबार में निफ्टी 5624 तक नीचे चला गया। हालाँकि कुछ ही देर के बाद निफ्टी सँभल कर हरे निशान पर आ गया।यूरोपीय बाजारों के कमजोरी पर खुलने से बाजार पर दबाव पड़ा। हालाँकि बाजार में एक सीमित दायरे में हरे निशान पर कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की बढ़त में इजाफा हुआ। लेकिन कारोबार के अंतिम मिनटों में फिर बाजार की बढ़त में कमी आयी। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।  
क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके को सबसे ज्यादा 1.35% का फायदा पहुँचा। आईटी में 1.24% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 1.20% की तेजी रही। धातु में 0.98%, हेल्थकेयर में 0.71%, कैपिटल गुड्स में 0.70%, एफएमसीजी में 0.62%, रियल्टी में 0.42% और पावर में 0.33% की बढ़त रही। दूसरी ओर, पीएसयू में 0.54% की गिरावट रही। बैंकिंग में 0.30%, ऑटो में 0.30% और तेल-गैस में 0.24% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 26 नवंबर 2012) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख