शेयर मंथन में खोजें

"आपका पैसा - आपके हाथ" योजना जनवरी से लागू

यूपीए सरकार ने नकदी सब्सिडी का भुगतान लाभ पाने वाले के खाते में भेजने की योजना को मंजूरी दी है।
कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में वित्त मंत्री पी चिंदबरम (P Chidambaram) और ग्रामीण विकास मंत्री जयराम रमेश (Jairam Ramesh) ने कहा कि नकद सब्सिडी योजना को एक जनवरी 2013 से देश के 51 जिलों में आधार प्रणाली के जरिये लागू किया जायेगा।
उन्होंने कहा कि ये सिर्फ बैंक खाते में पैसा पहुँचाने की योजना नहीं है, बल्कि गरीब के हाथ और घर में पैसा पहुँचाने की योजना है। इस योजना के तहत सरकार ने 29 योजनाओं की नकद सब्सिडी की राशि सीधे बैंक खाते में जमा होगी। (शेयर मंथन, 27 नवंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख