शेयर मंथन में खोजें

लैंको इन्फ्राटेक (Lanco Infratech) के शेयर उछले

शेयर बाजार में लैंको इन्फ्राटेक लिमिटेड (Lanco Infratech Ltd) के शेयर भाव में तेजी का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 13.64 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी मजबूती में कमी आयी। बीएसई में सुबह 10:42 बजे कंपनी का शेयर 6.70% की बढ़त के साथ 13.37 रुपये पर है।
कंपनी की सब्सीडियरी ग्रिफिन कोल माइनिंग कंपनी (Griffin Coal Mining Company) के पक्ष में ऑस्ट्रेलिया के सर्वोच्च न्यायालय ने फैसला सुनाया है। न्यायालय ने ग्रिफिन कोल माइनिंग कंपनी प्राइवेट लिमिटेड को ग्रिफिन पावर कंपनियों के साथ संशोधित कोयला आपूर्ति करार करने की अनुमति दे दी है, जो सुमितोमो कॉर्प तथा कंसाई इलेक्ट्रिक पावर कंपनी के जापानी कंसोर्टियम द्वारा अधिग्रहित किये जाने की प्रक्रिया में है। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख