शेयर मंथन में खोजें

उतार-चढ़ाव के बाद सेंसेक्स-निफ्टी मामूली चढ़े

कारोबारी हफ्ते के पहले दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक हल्की मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 13 अंक यानी 0.07% की बढ़त के साथ 19,255 पर रहा। निफ्टी 8 अंक यानी 0.14% की हल्की बढ़त के साथ 5856 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.29% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.36% और बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.32% की मजबूती रही। आज के कारोबार में टीईसीके और रियल्टी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स 19,348 और निफ्टी 5872 पर दिन के उच्चतम स्तरों पर रहे। हालाँकि जल्द ही बाजार की मजबूती में कमी आयी। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों का भी बाजार पर असर पड़ा। दिन-भर बाजार एक सीमित दायरे में घूमता नजर आया। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में गिरावट आयी और यह लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,238 और निफ्टी 5845 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि बाजार जल्द ही यह सँभल कर वापस हरे निशान पर लौट आया। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में सुस्ती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.95%  की मजबूती रही। रियल्टी में 0.91%,  आईटी में 0.87%,  हेल्थकेयर में 0.81%,  ऑटो में 0.46%,  पावर में 0.35% की बढ़त रही। दूसरी ओर,  धातु में 0.53% की गिरावट रही। तेल-गैस में 0.43% कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.16% और पीएसयू में 0.14%  की कमजोरी रही। कैपिटल गुड्स-एफएमसीजी में 0.07% और 0.07% और बैंकिंग में 0.01% पर सपाट रहा। (शेयर मंथन, 24 दिसंबर 2012) 
 
 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख