शेयर मंथन में खोजें

जापान (Japan) का निक्केई (Nikkei) 150 अंक चढ़ा

कारोबारी हफ्ते के तीसरे दिन एशियाई शेयर बाजारों में मजबूती का रुख रहा।
आज जापान (Japan) के निक्केई (Nikkei) की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में इस सूचकांक की बढ़त में कमी आयी। कारोबार के दूसरे घंटे में इसकी बढ़त में बढ़ोतरी हुई। फिर कारोबार के मध्य में यह सूचकांक हरे निशान पर एक सीमित दायरे में रहा। हालाँकि कारोबार के अंतिम घंटों में इसकी बढ़त में इजाफा हुआ। आखिरकार यह सूचकांक 150 अंकों यानी 1.49% की तेजी के साथ 10,230 पर बंद हुआ। इंडोनेशिया (Indonesia) के जकार्ता कंपोजिट (Jakarta Composite) को 0.59%, सिंगापुर (Singapore) के स्ट्रेट टाइम्स (Straits Times) को 0.39% और चीन (China) के शंघाई कंपोजिट (Shanghai Composite) को 0.25% का फायदा हुआ। दक्षिण कोरिया (South Korea) का कॉस्पी (Kospi) 0.02% की मामूली बढ़त के साथ सपाट रहा। दूसरी ओर, ताइवान (Taiwan) के ताइवान वेटेड (Taiwan Weighted) में 0.03% की हल्की गिरावट रही। हांगकांग (Hong Kong) का हैंग सेंग (Hang Seng) आज बंद रहा।
यूरोप के प्रमुख शेयर बाजारों में आज भी छुट्टी है। (शेयर मंथन, 26 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख