शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5908 पर, सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया।
सेंसेक्स (Sensex) 121 अंक यानी 0.63% की मजबूती के साथ 19,445 पर रहा। निफ्टी 38 अंक यानी 0.65% की बढ़त के साथ 5908 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.87% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.79% और बीएसई स्मॉलकैप में भी 0.28% की बढ़त रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और आईटी क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
मजबूत एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत बढ़त के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5900 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कमजोर यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार पर दबाव पड़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार की मजबूती में कमी आयी। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे फिसला। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती में भी कमी आती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 19,346 और निफ्टी  5880 पर दिन के निचले स्तरों तक चले गये। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में जोश बढ़ता चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,466 और निफ्टी 5916 पर दिन के उच्चतम स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.38% का फायदा पहुँचा। आईटी में 1.21% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.89%, टीईसीके में 0.87%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75%, धातु-पावर में 0.61% और 0.61%,  कैपिटल गुड्स में 0.48%,  ऑटो में 0.29%, एफएमसीजी में 0.27% और रियल्टी में 0.21% की बढ़त रही। दूसरी ओर,  हेल्थकेयर में 0.19% की कमजोरी रही। बैंकिंग 0.01%  पर सपाट रहा। (शेयर मंथन, 28 दिसंबर 2012)   

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख