शेयर मंथन में खोजें

बाजार इस साल : सेंसेक्स (Sensex) - निफ्टी (Nifty) 25-25% से ज्यादा चढ़े

साल 2012 में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों का प्रदर्शन काफी अच्छा रहा।
इस दौरान सेंसेक्स (Sensex) 19,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर के ऊपर चला गया। निफ्टी (Nifty) ने भी 5,900 के स्तर को पार कर लिया।
निफ्टी ने इस साल में 1,281 अंक यानी 27.70% की बढ़त दर्ज की और यह आज के कारोबार के अंत में 5,905 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 4,624 पर रहा था। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक इस साल 2,393 अंक यानी 39.15% चढ़ गया और यह आज के कारोबार के अंत में 8,505 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 6,112 पर रहा था। दूसरी ओर, बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) के सेंसेक्स (Sensex) में इस साल 3,972 अंक यानी 25.70% की मजबूती रही। आज के कारोबार के आखिर में यह 19,427 पर बंद हुआ। पिछले साल के आखिर में यह 15,455 पर रहा था। बीएसई मिडकैप सूचकांक में इस हफ्ते 1,978 अंक यानी 38.52% की मजबूती रही और यह 7,113 पर रहा। पिछले साल के आखिर में यह 5,135 पर रहा था। बीएसई स्मॉलकैप सूचकांक में इस साल 1,830 अंक यानी 32.97% की बढ़त रही। आज यह 7,380 पर बंद हुआ, जबकि पिछले साल के अंत में यह 5,550 पर रहा था। 
क्षेत्रों के लिहाज से इस साल बीएसई के आईटी सूचकांक को छोड़कर अन्य सभी सूचकांकों में तेजी का रुख रहा। सबसे ज्यादा मजबूती बैंकिंग सूचकांक में रही। यह सूचकांक 57% ऊपर चढ़ा। रियल्टी सूचकांक को 53.42%, एफएमसीजी सूचकांक को 47%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स सूचकांक को 46%, ऑटो सूचकांक को 40%, हेल्थकेयर सूचकांक को 38.5%, कैपिटल गुड्स सूचकांक को 35% और धातु सूचकांक को 19% का फायदा हुआ। पीएसयू सूचकांक में 15.24%, तेल-गैस सूचकांक में 13%, पावर सूचकांक में 11% और टीईसीके सूचकांक में 1.4% की बढ़त रही। दूसरी ओर, आईटी सूचकांक को 1.2% का घाटा सहना पड़ा। (शेयर मंथन, 31 दिसंबर 2012)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख