शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5951 पर, सेंसेक्स (Sensex) 154 अंक ऊपर

साल 2013 के पहले दिन आज भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
सेंसेक्स (Sensex) 154 अंक यानी 0.79% की मजबूती के साथ 19,581 पर रहा। निफ्टी 46 अंक यानी 0.77% की बढ़त के साथ 5951 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 1.15% की मजबूती रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 1.19% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.99% की बढ़त रही। आज के कारोबार में रियल्टी और धातु क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। यूरोपीय बाजारों के मजबूती पर खुलने से बाजार को फायदा पहुँचा। अमेरिकी सीनेट द्वारा फिस्कल क्लिफ (Fiscal Cliff) के मसौदे को मंजूरी दिये जाने की खबर के बीच घरेलू बाजार का जोश बढ़ा। इस दौरान सेंसेक्स 19,624 और निफ्टी 5964 तक चढ़ गये। लेकिन इसके बाद बाजार अपने उच्चतम स्तरों से थोड़ा नीचे फिसले। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में मजबूती पर ही एक दायरे में कारोबार होता रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में अपने ऊपरी स्तरों के आसपास ही बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज रियल्टी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 2.74% का फायदा पहुँचा। धातु में 2.13%, बैंकिंग में 1.47%, कैपिटल गुड्स में 1.15%, पीएसयू में 1.03% की मजबूती रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.97%, पावर में 0.92%, ऑटो में 0.86%, एफएमसीजी में 0.50%, हेल्थकेयर में 0.42%, टीईसीके में 0.31% और तेल-गैस में 0.19% की बढ़त रही। आईटी 0.03% की हल्की बढ़त के साथ सपाट रहा। (शेयर मंथन, 01 जनवरी 2013)  
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख