शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6009 पर, सेंसेक्स (Sensex) 51 अंक ऊपर

कारोबारी हफ्ते के चौथे दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।
निफ्टी (Nifty) 6000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया। 
सेंसेक्स (Sensex) 51 अंक यानी 0.26% की मजबूती के साथ 19,765 पर रहा। निफ्टी 16 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 6009 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.72% की बढ़त रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.77% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.93% की मजबूती रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और टीईसीके क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। निफ्टी 6000 के स्तर के ऊपर खुला। लेकिन कारोबार के पहले घंटे में ही बाजार लाल निशान पर चला गया। निफ्टी भी 6000 के स्तर के नीचे फिसला। इस दौरान सेंसेक्स 19,693 और निफ्टी 5987 पर दिन के निचले स्तरों तक पहुँच गये। हालाँकि जल्द ही बाजार वापस हरे निशान पर लौट आया। निफ्टी भी 6000 के स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार में मजबूती बढ़ती चली गयी। कमजोरी यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजारर की मजबूती में कमी आयी। दोपहर के कारोबार में बाजार में सुस्ती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार की मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 19,786 और निफ्टी 6017 तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.37% का फायदा पहुँचा। टीईसीके में 1.32%,  आईटी में 1.10% और रियल्टी में 1.09% की मजबूती रही। पीएसयू में 0.48%,  धातु में 0.21% और हेल्थकेयर में 0.10% की बढ़त रही। दूसरी ओर,  एफएमसीजी में 0.50% की गिरावट रही।  कंज्यूमर ड्यूरेबल्स-कैपिटल गुड्स में 0.38% और 0.38% की कमजोरी रही। बैंकिंग-ऑटो में 0.09% और 0.09% व पावर में 0.05%  की हल्की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2013)  

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख