शेयर मंथन में खोजें

जेट एयरवेज (Jet Airways) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में जेट एयरवेज इंडिया लिमिटेड (Jet Airways India Ltd) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।

बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 621.90 रुपये तक ऊपर चला गया। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी। बीएसई में सुबह 11:13 बजे कंपनी का शेयर 5.95 रुपये यानी 0.98% की बढ़त के साथ 612.80 रुपये पर है।
जेट एयरवेज ने एतिहाद (Etihad) कंपनी द्वारा एयरलाइंस में हिस्सेदारी खरीदे जाने संबंधी खबरों का खंडन किया है। कंपनी ने अगले दस दिनों में एतिहाद द्वारा जेट एयरवेज में 24% हिस्सेदारी खरीदे जाने पर स्पष्टीकरण दिया है। कंपनी के अनुसार अभी एतिहाद के साथ किसी तरह का कोई करार नहीं किया गया है। हालाँकि अभी दोनों कंपनियों के बीच संभावित निवेश को लेकर बातचीत की प्रक्रिया जारी है। (शेयर मंथन, 04 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख