शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : वोकहार्ट (Wockhardt), सेल (Sail).......

वोकहार्ट (Wockhardt) :  कंपनी को अमेरिकी खाद्य एवं औषधि प्रशासन से अपनी एक दवा लैमोट्रिंजल के लिए अंतिम मंजूरी मिल गयी है। 

दवा की 25एमजी और 50 एमजी, 200एमजी और 300एमजी गोलियाँ मिरगी के इलाज में सहायक है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है. सुबह 9:53 बजे 0.97% की बढ़त के साथ यह 1,685.95 रुपये पर है।
सेल (Sail) : अप्रैल-दिसंबर में कंपनी का कुल उत्पादन 9.25 मिलियन टन रहा है। इस तरह कंपनी का उत्पादन 2% बढ़ा है। कंपनी ने अप्रैल-दिसंबर 2012 के दौरान 1.07 करोड़ टन हॉट मेटल, 1.01 करोड़ टन कच्चा इस्पात और 92.5 लाख टन सेलेबल स्टील का उत्पादन किया।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:54 बजे 0.26% की बढ़त के साथ यह 97.45 रुपये पर है।
एडुकॉम्प सॉल्युशंस (Educomp Solutions) : कंपनी ने यूरोकिड्स इंटरनेनल (Eurokids International) में अपनी 50% की हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:55  बजे 1.50% के नुकसान के साथ यह 147.60 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 09 जनवरी 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख