शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra), ओएनजीसी (ONGC).........

जीएमआर इन्फ्रा (GMR Infra): कंपनी ने मालदीव सरकार से 800 मिलियन डॉलर मुआवजे के तौर पर लेने पर विचार कर रही है।

गौरतलब है कि कंपनी ने माले एयरपोर्ट के आधुनिकीकरण के लिए 511 मिलियन डॉलर का निवेश किया था। लेकिन बाद में जीएमआर को दिया गया यह ठेका रद्द कर दिया गया। जिससे कंपनी की साख पर ठप्पा लगा।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10  बजे 1.20% के नुकसान के साथ यह 20.50 रुपये पर है। 
फाइजर (Pfizer) : कंपनी ने सिप्ला की एक दवा को बाजार में बेचे जाने से रोकने के लिए दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। गौरतलब है कि दवा कंपनी सिप्ला (Cipla) की एक जेनेरिक दवा स्टेन्ट (Sutent) की बिक्री पर रोक के लिए कंपनी ने दिल्ली हाईकोर्ट पहुँच गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10 बजे 0.25% के नुकसान के साथ यह 1,169 रुपये पर है। 
ओएनजीसी (ONGC) :  कंपनी जल्द ही कृष्णा-गोदावरी केजी बेसिन में तीसरे तेल-गैस तटीय क्षेत्र में खुदाई शुरू कर सकती है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10 बजे 2.15% के नुकसान के साथ यह 295.40 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखें। (शेयर मंथन, 11 जनवरी 2013)
  

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख