शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves), टाटा पावर (Tata Power) .........

क्रॉम्पटन ग्रीव्स (Crompton Greaves) : कंपनी ने कर्मा इंडस्ट्रीज (Karma Industries) के साथ एक समझौता किया है। जिसके तहत कंपनी के कॉम्पेक्ट फ्लयूरोसेंट लैंप्स कारोबार का अधिग्रहण कर लिया गया है।

यह अधिग्रहण लगभग 14.5 करोड़ रुपये में किया गया है। 
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह  10 बजे 0.04% की कमजोरी के साथ यह 116.05 रुपये पर है।
टाटा पावर (Tata Power) : टाटा पावर की सब्सीडियरी कंपनी कॉस्टल गुजरात पावर लिमिटेड (Coastal Gujarat Power Ltd) ने गुजरात में मुंद्रा पावर संयंत्र की क्षमता को  800मेगावाट से बढ़ा कर 1,600 मेगावाट करने का फैसला किया है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 10 बजे 0.75% की कमजोरी के साथ यह 106 रुपये पर है। 
गेल इंडिया (Gail India) : कंपनी गैस शिपिंग कारोबार में प्रवेश करने पर विचार कर रही है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है. दोपह 10:05 बजे 0.45% की बढ़त के साथ यह 365.40 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 14 जनवरी 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख