शेयर मंथन में खोजें

रखें नजर : हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp), एनएमडीसी (NMDC)...

हीरो मोटोकॉर्प (Hero Motocorp) : कंपनी ने राजस्थान में अपने चौथे नये संयंत्र का निर्माण शुरू कर दिया है।
कंपनी इस संयंत्र में नयी आधुनिक सुविधाएँ मुहैया कराने के लिए 550 करोड़ रुपये का निवेश करेगी।  
बीएसई में कंपनी के शेयर  भाव में गिरावट का रुख है। सुबह 9:34 बजे 0.67% की कमजोरी के साथ यह 1,834 रुपये पर है। 
मारुति सुजुकी इंडिया (Maruti Suzuki India) : कंपनी ने वेगन आर (Wagon R) कार का नया वर्जन लांच किया है। इसे पेट्रोल, एलपीजी और सीएनजी तीनों वेरिएंट में पेश किया गया है। इसकी शुरुआती कीमत 3.58 लाख रुपये रखी गयी है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:35 बजे 0.71% की बढ़त के साथ यह 1,550 रुपये पर है।
एनएमडीसी (NMDC): कंपनी जल्द ही लौह अयस्क की दरों में संशोधन कर सकती है। अंतरराष्ट्रीय स्तर पर इस्पात बनाने के लिए कच्चे माल की कीमतों में बढ़ोतरी की वजह से ऐसा किया जा सकता है।
बीएसई में कंपनी के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। सुबह 9:35 बजे 0.06% की बढ़त के साथ यह 162.55 रुपये पर है।
आज के कारोबार में इन कंपनियों के शेयरों पर नजर रखी जा सकती है। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख