शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5922 पर, सेंसेक्स (Sensex) 100 अंक ऊपर

निराशाजनक आईआईपी आँकड़ों के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए।

निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर से ऊपर रहा।

सेंसेक्स (Sensex) 100 अंक यानी 0.52% की मजबूती के साथ 19,561 पर बंद हुआ। निफ्टी 25 अंक यानी 0.42% की बढ़त के साथ 5922 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.37% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.31% और बीएसई स्मॉलकैप 0.51% की गिरावट रही। आज के कारोबार में तेल-गैस और हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।

सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में निफ्टी 5900 के स्तर के ऊपर पहुँचने में कामयाब रहा। इसके बाद बाजार में मजबूती पर एक सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। खराब आईआईपी आँकड़ों की वजह से बाजार बढ़त गँवा कर लाल निशान पर चला गया। इस दौरान सेंसेक्स 19,439 पर निफ्टी 5886 पर दिन के निचले स्तरों पर रहे। दिसंबर महीने में भारत का औद्योगिक उत्पादन (आईआईपी यानी इंडेक्स ऑफ इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन) -0.6% की दर से बढ़ा है। हालाँकि मजबूत यूरोपीय संकेतों की वजह से बाजार जल्द ही हरे निशान पर लौट आया। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता चला गया, बाजार की मजबूती भी बढ़ती चली गयी। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार में तेजी बढ़ी। इस दौरान सेंसेक्स 19,584 पर और निफ्टी 5928 पर दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।।

क्षेत्रो के लिहाज से तेल-गैस क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.52% का फायदा पहुँचा। हेल्थकेयर में 1.19%, पीएसयू में 1.15% की मजबूती रही। ऑटो में 0.94%, बैंकिंग में 0.63%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.36%, एफएमसीजी में 0.27% की बढ़त रही। कैपिटल गुड्स में 0.08% की हल्की बढ़त रही। दूसरी ओर, रियल्टी को 3.96% का घाटा पहुँचा। आईटी में 0.63%, धातु में 0.35%, टीईसीके में 0.33% और पावर में 0.28% की गिरावट रही। (शेयर मंथन, 12 फरवरी 2013)  


 

 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख