शेयर मंथन में खोजें

घरेलू बाजार की नजर बजट पर: ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) का कहना है कि आने वाले हफ्ते में बाजार की नजर बजट पर रहेगी।
बजट सत्र 21 फरवरी 2013 से प्रारंभ हो चुका है। 28 फरवरी 2013 को संसद में आम बजट पेश होगा। इससे पहले 27 फरवरी को आर्थिक सर्वेक्षण और 26 फरवरी को रेल बजट पेश किया जायेगा। निवेशकों का ध्यान उत्पादन शुल्क और सेवा कर को लेकर बजट में होने वाले प्रावधान पर लगा रहेगा। इसके अलावा साल 2013-14 के सरकार द्वारा विनिवेश के लक्ष्य के आँकड़े पर भी होगी। 
ब्रोकिंग फर्म का कहना है कि नतीजों का मौसम अभी चल रहा है। बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि कंपनियाँ अपने तिमाही नतीजों में इस कारोबारी साल के बाकी समय के बारे में किस तरह के अनुमान सामने रखती हैं। आने वाले हफ्ते में जिन कंपनियों के नतीजें घोषित हो रहे हैं, उनमें पैंटालून रिटेल (Pantaloon Retail), रैनबैक्सी लेबोरेटरीज (Ranbaxy Laboratories), बाटा इंडिया (Bata India), कैस्ट्रॉल इंडिया (Castrol India) और एम्फैसिस (Mphasis) कुछ खास नाम हैं। (शेयर मंथन, 23 फरवरी 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख