शेयर मंथन में खोजें

रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) का शेयर चढ़ा

नया गैस भंडार खोज निकालने की खबर से रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) के शेयर भाव में मजबूती का रुख बना हुआ है। 
बीएसई में शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 818.90 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:28 बजे 3.50% की बढ़त के साथ यह 815.45 रुपये पर है। 
गौरतलब है कि आरआईएल ने केजी-डी6 (KG-D6) ब्लॉक में नया प्राकृतिक गैस भंडार खोज निकाला है। इस ब्लॉक में 1024 मीटर की गहराई तक एमजे1 (MJ1) कुएँ की खुदाई से इस गैस भंडार का पता चला है, जिसे डी-55 (D-55) नाम दिया गया है। इसे अब तक की सबसे बड़ी गैस खोज माना जा रहा है। (शेयर मंथन, 27 मई 2013)

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख