शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 138 अंक चढ़ा

सोमवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही।

निराशाजनक उत्पादन आँकड़ों की वजह से बाजार में अस्थिरता रही। वहीं, फेडरल रिजर्व द्वारा राहत पैकेज कार्यक्रम जारी रखने के संकेतों से बाजार को फायदा पहुँचा। कारोबार के अंत में डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 138 अंक यानी 0.92% की मजबूती के साथ 15,254 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 9 अंक यानी 0.27% की बढ़त के साथ 3465 पर और एसऐंडपी 500 (S&P 500) सूचकांक 10 अंक यानी 0.59% की मजबूती के साथ 1640 पर बंद हुआ। 

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में गिरावट रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का जुलाई वायदा भाव 0.43 डॉलर गिर कर 93.02 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना भी नीचे चला गया। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का अगस्त फ्यूचर 0.90 डॉलर की गिरावट के साथ 1,411 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 04 जून 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख