शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह बाजार में एक सीमित दायरे में कारोबार होने की संभावना है। 

बाजार की नजर 20 सितंबर को होने वाली आरबीआई (RBI) की बैठक पर रहेगी। अगले हफ्ते अगस्त माह के डब्लूपीआई (WPI) महंगाई आँकड़े भी जारी किये जायेंगे। भारतीय रुपये की चाल भी बाजार के लिए अहम रहेगी। 

इसके अलावा, वित्त वर्ष 2014 की दूसरी तिमाही के अग्रिम कर (एडवांस टैक्स) के आँकडों के साथ-साथ कमोडिटी कीमतों विशेष रूप से कच्चे तेल के भाव पर भी बाजार का ध्यान रहेगा। 

वैश्विक स्तर पर बाजार अमेरिकी फेडरल रिजर्व की बैठक पर नजरें बनाये रखेगा, इस बैठक में क्यूई3 (QE3) घटाये जाने पर फैसला लिया जायेगा। यदि फेडरल रिजर्व बांड खरीद कार्यक्रम में कटौती करता है, तो इससे वैश्विक बाजारों के साथ-साथ घरेलू बाजार में भी भारी अस्थिरता की संभावना है। (शेयर मंथन, 14 सितंबर 2013) 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख