शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 5882 पर, सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक ऊपर

सितंबर वायदा सीरीज (F&O) के आखिरी दिन भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक मजबूती के साथ बंद हुए। 

कारोबार के दौरान निफ्टी (Nifty) 5900 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार कर गया, लेकिन कारोबार के अंत में इस स्तर से नीचे बंद हुआ।

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 38 अंक यानी 0.19% की मजबूती के साथ 19,894 पर रहा। निफ्टी 8 अंक यानी 0.14% की बढ़त के साथ 5882 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.05% की कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.20% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.57% की मजबूती रही। आज के कारोबार में हेल्थकेयर और पावर क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत कमजोरी के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। इस दौरान सेंसेक्स 19,827 और निफ्टी 5864 दिन के निचले स्तरों पर रहे। हालाँकि कारोबार के दूसरे घंटे में बाजार हरे निशान पर लौटने में कामयाब रहा। इस दौरान बाजार में मजबूती बढ़ी, लेकिन कमजोर यूरेपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार एक बेहद सीमित दायरे में कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटों में बाजार का जोश बढ़ा। निफ्टी 5900 के स्तर को पार कर गया। सेंसेक्स 20,000 के स्तर के बेहद नजदीक पहुँचा। इस दौरान सेंसेक्स 19,997 और निफ्टी 5918 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये, लेकिन बाजार जल्द ही अपने ऊपरी स्तरों से नीचे फिसला। निफ्टी 5900 के स्तर से नीचे चला गया। कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार में दबाव बढ़ा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में उतार-चढ़ाव के बाद मजबूती के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज हेल्थकेयर क्षेत्र में सबसे ज्यादा 0.84% की मजबूती रही। पावर में 0.82%, कैपिटल गुड्स में 0.63%, एफएमसीजी में 0.56%, धातु में 0.55%, पीएसयू में 0.11%, ऑटो में 0.10% और बैंकिंग में 0.05% की बढ़त रही। दूसरी ओर, तेल-गैस में 1.14% की गिरावट रही। कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.99%, रियल्टी में 0.61%, आईटी में 0.26% और टीईसीके में 0.22% की कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 26 सितंबर 2013) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख