शेयर मंथन में खोजें

एनएसईएल (NSEL) मामले में छापामारी, फाइनेंशियल टेक के शेयर टूटे

नेशनल स्पॉट एक्सचेंज लिमिटेड (एनएसईएल) के मामले में मुंबई पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्लू) ने देश भर में छापे मारे हैं।
मीडिया में आ रही खबरों के अनुसार ईओडब्लू ने देश भर के 184 ठिकानों पर छापे मारे हैं। फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक जिग्नेश शाह (Jignesh Shah) और एमसीएक्स (MCX) के प्रबंध निदेशक एवं सीईओ जोसेफ मैसी (Joseph Massey) के घरों पर भी छापे मारे गये हैं। इसके अलावा ईओडब्लू ने जोसेफ मैसी, जिग्नेश शाह और एमसीएक्स के निदेशकों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गयी है। एनएसईएल के सभी डिफॉल्टरों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गयी है। 
शेयर बाजार में फाइनेंशियल टेक्नोलॉजीज के शेयर भाव में तेज गिरावट का रुख रहा। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 129.95 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 9.70 रुपये यानी 6.43% की कमजोरी के साथ 141.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं शेयर बाजार में एमसीएक्स के शेयर भाव में तेज गिरावट रही। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 382.05 रुपये तक नीचे चला गया। हालाँकि इसकी गिरावट में कमी आयी। बीएसई में यह 20.10 रुपये यानी 5% की कमजोरी के साथ 382.05 रुपये पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 30 सितंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख