शेयर मंथन में खोजें

टीसीएस (TCS) का शेयर लुढ़का

शेयर बाजार में टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (Tata Consultancy Services) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 2,148 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। यह सुबह 11:15 बजे 2.67% के नुकसान के साथ 2,159 रुपये पर है।

गौरतलब है कि कारोबारी साल 2013 की दूसरी तिमाही में टीसीएस (TCS) को 4633 करोड़ रुपये का कंसोलिडेटेड मुनाफा हुआ है, जबकि अप्रैल-जून 2013 तिमाही में कंपनी का मुनाफा 3,839 करोड़ रुपये रहा था। इस तरह तिमाही-दर-तिमाही आधार पर कंपनी का मुनाफा 21% बढ़ा है। 
जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय भी 17% बढ़ कर 20,977 करोड़ रुपये हो गयी है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में कंपनी की कुल कामकाजी आय 17,987 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 17 अक्टूबर 2013) 

 


Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख