शेयर मंथन में खोजें

कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) का शेयर लुढ़का

निराशाजनक तिमाही नतीजों की वजह से शेयर बाजार में कर्नाटक बैंक (Karnataka Bank) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है।  

बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 96.40 रुपये तक नीचे चला गया। यह सुबह 10:20 बजे यह 4.54% के नुकसान के साथ 99.90 रुपये पर है। 

जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में बैंक का मुनाफा 75% घट कर 29 करोड़ रुपये हो गया है। पिछले साल की समान तिमाही में बैंक को 117 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था। 
हालाँकि, कारोबारी साल 2013-14 की दूसरी तिमाही में बैंक की कुल आय 12% बढ़ कर 1152 करोड़ रुपये हो गयी है, जो बीते वर्ष की इसी अवधि में 1032 करोड़ रुपये दर्ज हुई थी। (शेयर मंथन, 22 अक्टूबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख