शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) गिर कर 6164 पर, सेंसेक्स (Sensex) 42 अंक नीचे

तीन साल की ऊँचाई छूने के बावजूद भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज लगातार तीसरे दिन गिरावट के साथ बंद हुए। 

नवंबर 2010 के बाद आज पहली बार सेंसेक्स (Sensex) 21,000 के मनोवैज्ञानिक स्तर को पार करने में कामयाब रहा, लेकिन जल्दी ही इस स्तर से नीचे फिसल गया। निफ्टी (Nifty) 6200 के स्तर से नीचे बंद हुआ। 

अमेरिकी डॉलर के मुकाबले भारतीय रुपये में गिरावट बढ़ने से बाजार पर दबाव बढ़ा। 
कारोबार के अंत में सेंसेक्स 42 अंक यानी 0.20% की कमजोरी के साथ 20,725 पर बंद हुआ। निफ्टी 14 अंक यानी 0.23% गिर कर 6164 पर रहा। सीएनएक्स मिडकैप सूचकांक में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। बीएसई के मिडकैप सूचकांक में 0.16% की बढ़त और बीएसई स्मॉलकैप में 0.05% की कमजोरी रही। आज के कारोबार में आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख रहा।
मिले-जुले एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। कारोबार के शुरुआती मिनटों में ही निफ्टी 6200 के स्तर को पार कर गया। इस दौरान बाजार में मजबूती बढ़ी। सेंसेक्स 21,000 के स्तर को पार करने में कामयाब रहा। सेंसेक्स 21,039 और निफ्टी 6252 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। हालाँकि सेंसेक्स ज्यादा देर तक इस स्तर पर नहीं टिक सका। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की मजबूती भी कम होती चली गयी। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बावजूद घरेलू बाजार पर दबाव बढ़ा। दोपहर के कारोबार में बाजार बढ़त गवाँ कर लाल निशान पर फिसल गया। निफ्टी 6200 के स्तर से नीचे लुढ़का। इस दौरान बाजार में एक सीमित दायरे में उतार-चढ़ाव के बीच कारोबार होता रहा। कारोबार के आखिरी घंटे में बाजार की गिरावट बढ़ी। सेंसेक्स 20,657 और निफ्टी 6143 दिन के निचले स्तरों तक चले गये। हालाँकि कारोबार के आखिरी मिनटों में बाजार अपने निचले स्तरों से सँभलने में कामयाब रहा। आखिरकार सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में हल्की गिरावट के साथ बंद हुए।
क्षेत्रो के लिहाज से आज आईटी क्षेत्र को सबसे ज्यादा 1.77% का घाटा हुआ। टीईसीके में 1.53%, पावर में 1.14% और रियल्टी में 1.12% की गिरावट रही। धातु में 0.63%, पीएसयू में 0.62%, हेल्थकेयर में 0.54% और तेल-गैस में 0.40% की कमजोरी रही। दूसरी ओर, कैपिटल गुड्स में 1.15% की मजबूती रही। ऑटो में 0.61%, कंज्यूमर ड्यूरेबलस में 0.49%, बैंकिंग में 0.33% और एफएमसीजी में 0.16% की बढ़त रही। (शेयर मंथन, 24 अक्टूबर 2013)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख