शेयर मंथन में खोजें

डॉव जोंस (Dow Jones) 96 अंक ऊपर

गुरुवार को अमेरिकी शेयर बाजार में मजबूती रही। 

अमेरिकी कंपनियों के अच्छे तिमाही नतीजों और अक्टूबर महीने में चीन के बेहतर आर्थिक आँकड़ों की वजह से बाजार को फायदा पहुँचा। कारोबार के अंत में  डॉव जोंस इंडस्ट्रियल एवरेज (Dow Jones Industrial Average) 96 अंक यानी 0.62% की मजबूती के साथ 15,509 पर रहा। नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) 22 अंक यानी 0.56% चढ़ कर 3929 पर और एसऐंडपी 500 (500) सूचकांक 6 अंक यानी 0.33% की बढ़त के साथ 1752 पर बंद हुआ।

कच्चे तेल (Crude OIl) के भाव में मजबूती रही। नाइमेक्स (Nymex) में कच्चे तेल का अक्टूबर वायदा भाव 0.20 डॉलर चढ़ कर 97.31 डॉलर प्रति बैरल पर रहा। वहीं सोना में भी गिरावट रही। कॉमेक्स (Comex) में सोने (Gold) का नवंबर फ्यूचर 7.30 डॉलर की गिरावट के साथ 1,343 डॉलर प्रति औंस पर रहा। (शेयर मंथन, 25 अक्टूबर 2013)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख