शेयर मंथन में खोजें

आयशर मोटर्स (Eicher Motors) में तेजी का क्रम जारी

शेयर बाजार में आयशर मोटर्स (Eicher Motors) की तेजी का सिलसिला जारी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह तकरीबन 10 बजे कंपनी का शेयर 6.92% चढ़ कर 5,010.20 रुपये पर है।

इससे पहले आज के ही कारोबार में कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 5,106.20 रुपये तक चला गया था, जो इस शेयर का 52 हफ्तों का सबसे ऊँचा स्तर है। इससे पहले 28 नवंबर 2013 को भी कंपनी के शेयर ने अपना 52 हफ्तों का नया ऊँचा स्तर बनाया था। 

दरअसल कंपनी द्वारा जुलाई-सितंबर तिमाही के बेहतर नतीजे घोषित किये जाने के बाद से कंपनी के शेयर में तेजी का क्रम बना हुआ है। सात नवंबर के बाद से कंपनी के शेयर में अब तक 25% की तेजी आ चुकी है। ध्यान रहे कि बीएसई पर सात नवंबर 2013 को कंपनी का शेयर 4,011.80 रुपये पर बंद हुआ था। 

सात नवंबर की शाम को घोषित नतीजों के अनुसार कंपनी को जुलाई-सितंबर तिमाही के दौरान 61.79 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ था, जबकि बीते साल की समान तिमाही में इसका शुद्ध लाभ 32.97 करोड़ रुपये रहा था। (शेयर मंथन, 02 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख