शेयर मंथन में खोजें

फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर में तेजी

शेयर बाजार में आज के कारोबार में फोर्स मोटर्स (Force Motors) के शेयर में मजबूती का रुख दिख रहा है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर आज सुबह 11.15 बजे कंपनी का शेयर 6.15% उछल कर 345.90 रुपये पर है। कल के कारोबार में यह 7.83% बढ़ोतरी के साथ 325.85 रुपये पर बंद हुआ था। 
बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में कंपनी ने नवंबर महीने के उत्पादन और बिक्री के आँकड़े पेश किये हैं। कंपनी ने बताया है कि इसने नवंबर महीने में घरेलू बाजार में 53 एससीवी (SCV), 589 एलसीवी (LCV), 609 यूवी (UV) व एसयूवी (SUV) और 254 ट्रैक्टरों (Tractors) की बिक्री की है। साथ ही इसने इसी दौरान 5 एलसीवी का निर्यात भी किया है। (शेयर मंथन, 03 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख