शेयर मंथन में खोजें

लगातार पाँचवें दिन फिसले अमेरिकी बाजार

गुरुवार को लगातार पाँचवें दिन अमेरिकी बाजार कमजोरी के साथ बंद हुए।
अमेरिकी अर्थव्यवस्था के बारे में सकारात्मक खबरें आने के बाद निवेशक यह अनुमान लगाने लगे कि बांड खरीद के कार्यक्रम की समाप्ति का वक्त नजदीक आ रहा है। अमेरिकी वाणिज्य विभाग (Commerce Department) ने बताया कि साल की तीसरी तिमाही में अमेरिकी अर्थव्यवस्था में 3.6% की दर से बढ़ोतरी हुई। दूसरी ओर अमेरिकी श्रम विभाग (Labour department) द्वारा जारी आँकड़ों के अनुसार बेरोजगारी लाभ के नये आवेदनों में पिछले हफ्ते 23,000 की कमी आयी और ये 2,98,000 रहे। गुरुवार को डॉव जोंस (Dow Jones) 68 अंक यानी 0.43% फिसल कर 15,822 पर रहा। एसऐंडपी 500 में 8 अंकों यानी 0.43% की गिरावट रही और यह 1,785 पर रहा, जबकि नैस्डैक कंपोजिट (Nasdaq Composite) में 5 अंकों यानी 0.12% की कमजोरी रही और यह 4,033 पर बंद हुआ। (शेयर मंथन, 06 दिसंबर 2013)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख