शेयर मंथन में खोजें

एचसीएल टेक (HCL Tech) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर

शेयर बाजार में एचसीएल टेक्नोलॉजीज (HCL Technologies) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। 

बीएसई में आज के कारोबार में कंपनी का शेयर 1180 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर भी है। कंपनी का शेयर पिछले दो हफ्ते में 11% चढ़ा है। इस कारोबारी साल में कंपनी का शेयर अब तक 86% तक चढ़ गया है। दोपहर 2:30 बजे यह 1.79% की बढ़त के साथ 1175.30 रुपये पर है।  

पिछले दो वर्षों से विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) कंपनी में लगातार अपनी हिस्सेदारी बढ़ा रहे हैं। जुलाई-सितंबर 2013 तिमाही में एफआईआई की कंपनी में हिस्सेदारी बढ़ कर 26.01% हो गयी है। इसके अलावा, आरबीआई (RBI) ने कंपनी को एफआईआई खरीदारी सीमा 49% से बढ़ा कर 30% किये जाने की भी अनुमति दी थी। 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख