शेयर मंथन में खोजें

आरबीआई (RBI) के कदम पर रहेगी बाजार की नजर : ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers)

ईस्टर्न फाइनेंशियर्स (Eastern Financiers) के मुताबिक अगले सप्ताह भारतीय शेयर बाजार में अस्थिरता रहने की संभावना है। 

आगामी सप्ताह में नवंबर माह के महँगाई (Inflation) दर के आँकड़ों और भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की मौद्रिक समीक्षा बैठक पर बाजार की नजरें रहेंगी।

घरेलू बाजार पर कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही के अग्रिम (एडवांस्ड) कर आँकड़ों, भारतीय रुपये की चाल और विदेशी मुद्रा के बहिर्भाव का भी घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ेगा। कमोडिटी कीमतों, विशेष रूप से कच्चे तेल की कीमतों का भी बाजार पर असर होगा। 

वैश्विक स्तर की बात करें तो एफओएमसी (FOMC) की आगामी बैठक पर बाजार की निगाहें होगी। इन सबके अलावा, चीन के उत्पादन आँकड़ों, अमेरिकी औद्योगिक उत्पादन आँकड़े और अमेरिकी बेरोजगारी आँकड़ें जारी किये जायेंगे। (शेयर मंथन, 14 दिसंबर 2013) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख