शेयर मंथन में खोजें

टीटीएमएल (TTML) के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) (Tata Teleservices) (Maharashtra) के शेयर में तेजी का रुख बना हुआ है। आज बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में दोपहर 02.42 बजे कंपनी का शेयर 7% चढ़ कर 8.18 रुपये है। दूरसंचार सेवा क्षेत्र की जानी-मानी कंपनी वोडाफोन द्वारा इसमें बहुमत हिस्सेदारी खरीदने की खबर आने के बाद यह आज के कारोबार में ऊपर की ओर 8.77 रुपये तक चला गया था।
हालाँकि कंपनी ने बीएसई को विज्ञप्ति जारी कर इस खबर के बारे में स्पष्टीकरण दिया है कि अखबार में छपी खबर में हमारी प्रवर्तक कंपनी टाटा टेलीसर्विसेज के शेयरधारकों द्वारा शेयरों की संभावित बिक्री के बारे में अटकल लगायी गयी है। इस खबर से हमारा कोई संबंध नहीं है। टाटा टेलीसर्विसेज (महाराष्ट्र) ने आगे कहा है कि उनके पास कोई ऐसी सूचना नहीं है जो शेयर की कीमतों को प्रभावित कर सकती है। (शेयर मंथन, 03 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख