शेयर मंथन में खोजें

तेल (Oil) कंपनियों के शेयर चढ़े

शेयर बाजार में तेल कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती का रुख है।  

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से तेल कंपनियों के शेयर भाव में मजबूती है।
पेट्रोल के दाम में 75 पैसे प्रति लीटर, जबकि डीजल के दाम में 50 पैसे प्रति लीटर का इजाफा किया गया है। 
इस बढ़ोतरी के बाद से दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 72.43 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। वहीं, डीजल की कीमत बढ़ कर 54.28 रुपये प्रति लीटर हो गयी है। 

शेयर बाजार में ऑयल ऐंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (Oil & Natural Gas Corporation) के शेयर भाव में तेजी का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 284.60 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। सुबह 10:34 बजे 3.15% की मजबूती के साथ 284.50 रुपये पर है। 

भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (Bharat Petroleum Corporation) के शेयर भाव में मजबूती का रुख है। बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 337 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 1.06% की बढ़त के साथ 332.65 रुपये पर है।
हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन (HPCL) का शेयर भी 0.55% की बढ़त के साथ 228.65 रुपये पर है।
बीएसई में आज के शुरुआती कारोबार में इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन (Indian Oil Corporation) का शेयर 206.80 रुपये तक ऊपर चढ़ गया। यह 0.69% की बढ़त के साथ 204.70 रुपये पर है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख