शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में बाजार में कमजोरी

भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट का रुख है।

दोपहर 12:50 बजे सेंसेक्स 47 अंक यानी 0.22% की गिरावट के साथ 20,805 पर है। निफ्टी 15 अंक यानी 0.24% की कमजोरी के साथ 6196 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.19% की बढ़त है। बीएसई मिडकैप में 0.35% और बीएसई स्मॉलकैप में 1.90% की मजबूती है। आज के कारोबार में बैंकिंग और आईटी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख है।

क्षेत्रो के लिहाज से आज बैंकिंग क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.00% की गिरावट है। आईटी में 0.56%, टीईसीके में 0.37%, रियल्टी में 0.32%, पावर में 0.08% और धातु में 0.06% की कमजोरी है। दूसरी ओर, हेल्थकेयर में 0.59% की मजबूती है। एफएमसीजी में 0.53%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.52%, ऑटो में 0.46%, कैपिटल गुड्स में 0.22% और तेल-गैस में 0.18% की मामूली बढ़त दिख रही है। (शेयर मंथन, 06 जनवरी 2014)
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख