शेयर मंथन में खोजें

आरपीपी इन्फ्रा (RPP Infra) ने छुआ 52 हफ्तों का ऊपरी स्तर

शेयर बाजार में आरपीपी इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स (RPP Infra Projects) के शेयर में तेजी का रुख कायम है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज शुरुआती कारोबार में कंपनी का शेयर 63.80 रुपये तक चढ़ गया, जो इसका 52 हफ्तों का ऊपरी शिखर है। हालाँकि अभी इसकी तेजी में कमी आयी है। सुबह 11:41 बजे यह 3.48% की बढ़त के साथ 62.50 रुपये पर है। बीएसई में कल के कारोबार में कंपनी का शेयर 20% की तेजी की साथ 60.40 रुपये पर बंद हुआ था।
कंपनी ने सोमवार को बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया था कि इसे तमिलनाडु में कुछ ठेके हासिल हुए हैं। कंपनी के पास अब 650 करोड़ रुपये के ठेके हो गये हैं। हाल ही में इसे 28.5 करोड़ रुपये का एक ठेका मिला है, जिसके तहत इसे तमिलनाडु के पुदुकोट्टाई जिले के पुनलकुलम में टीएनसीएससी कैप स्टोरेज कैंपस में साइंटिफिक गोडाउन का निर्माण करना है। इसके अलावा इसे छोटे गोदामों का भी निर्माण करना है, जिसका ठेका 17 करोड़ रुपये का है। इसके अलावा इसे हाल ही में 8.15 करोड़ रुपये का एक ठेका और मिला है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख