शेयर मंथन में खोजें

उड्डयन क्षेत्र के शेयरों को लगे पंख

हालाँकि बाजार के प्रमुख सूचकांकों में हल्की गिरावट है, लेकिन उड्डयन सेवा क्षेत्र की कंपनियों के शेयरों में आज तेजी का रुख दिख रहा है।
निचले स्तरों से नयी खरीदारी उभरने की वजह से इन शेयरों में 1.5-3% की उछाल है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज दोपहर 1.08 बजे किंगफिशर एयरलाइन्स (Kingfisher Airlines) में 3% की तेजी है और यह 4.51 रुपये पर है। स्पाइसजेट (Spicejet) 2% की बढ़त के साथ 20.45 रुपये और जेट एयरवेज (Jet Airways) 1.57% की मजबूती के साथ 293.50 रुपये पर है। बीएसई के प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स (Sensex) में इस समय 0.42% की गिरावट है। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख