शेयर मंथन में खोजें

पर्सिस्टेंट सिस्टम्स ने किया डेल के साथ समझौता

सॉफ्टवेयर क्षेत्र की अग्रणी कंपनी पर्सिस्टेंट सिस्टम्स (Persistent Systems) ने डेल (Dell) के साथ समझौता किया है।
जहाँ पर्सिस्टेंट सिस्टम्स एक नवोन्मेषी क्लाउड-बेस्ड रिकवरी सेवा आरक्लाउड की प्रदाता है, वहीं डेल द्वारा एपएश्योर डेटा प्रोटेक्शन सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराया जाता है। ऐसे में इस समझौते के जरिये एक ऐसा डिजास्टर रिकवरी सॉल्यूशन सामने आयेगा जो ऑन-साइट और क्लाउड-बेस्ड दोनों तरह की इन्सटेंट डिजास्टर रिकवरी सर्विस मुहैया करायेगा। 
शेयर बाजार में पर्सिस्टेंट सिस्टम्स के शेयर में हल्की मजबूती है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में आज दोपहर 01.36 बजे कंपनी का शेयर 0.70% की बढ़त के साथ 997 रुपये पर है। हालाँकि इससे पहले यह ऊपर की ओर 1006.80 रुपये तक चला गया था। (शेयर मंथन, 07 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख