शेयर मंथन में खोजें

भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का शिखर

शेयर बाजार में आज के कारोबार में भारत फोर्ज (Bharat Forge) के शेयर में तेजी का रुख है।
बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) पर आज सुबह कंपनी का शेयर ऊपर की ओर 351.05 रुपये तक चला गया, जो इसका 52 हफ्तों का नया शिखर है। हालाँकि अब यह अपने ऊपरी स्तरों से थोड़ा फिसला है और सुबह 11.16 बजे यह शुक्रवार के बंद भाव से 4.88% की मजबूती के साथ 348 रुपये पर है। शुक्रवार को बीएसई पर भारत फोर्ज का शेयर 331.80 रुपये पर बंद हुआ था। 
कंपनी ने आज सुबह बीएसई को दी गयी विज्ञप्ति में बताया है कि इसकी अप्रत्यक्ष सब्सिडियरी भारत फोर्ज हांगकांग लिमिटेड (Bharat Forge Hong Kong Limited) ने चीन-स्थित संयुक्त उपक्रम में अपनी 51.85% हिस्सेदारी अपने संयुक्त उपक्रम साझेदार चीन एफएडब्लू कॉर्पोरेशन को बेच दी है। यह बिक्री 282.08 लाख डॉलर यानी 175 करोड़ रुपये में की गयी है। इस बिक्री के साथ ही कंपनी के चीन-स्थित संयुक्त उपक्रम की समाप्ति हो गयी है। (शेयर मंथन, 13 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख