शेयर मंथन में खोजें

यूनिटेक (Unitech) के शेयर ने छुआ 52 हफ्तों का निचला स्तर

शेयर बाजार में यूनिटेक (Unitech) के शेयर भाव में गिरावट का रुख है। 

बीएसई में अब तक के कारोबार में कंपनी का शेयर 13.30 रुपये तक नीचे लुढ़क गया। जो कि इसका 52 हफ्तों का निचला स्तर भी है। मार्च 2006 के बाद कंपनी का शेयर अब तक के निचले स्तर पर पहुँच गया है। दोपहर 2 बजे यह 1.46% की कमजोरी के साथ 13.50 रुपये पर है।

खबर है कि यूनिटेक को एलआईसी हाउसिंग फाइनेंस (LIC Housing Finance) से नोएडा में एक लग्जरी आवासीय परियोजना के लिए वर्ष 2007 में लिए गये ऋण के लिए एक डिफॉल्ट नोटिस मिला है। (शेयर मंथ, 14 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख