शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) चढ़ कर 6321 पर, सेंसेक्स (Sensex) 257 अंक उछला

महँगाई दर घटने से भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांक आज तेजी के साथ बंद हुए।

दिसंबर 2013 में महँगाई दर घट कर 6.16% रही है, जबकि बीते नवंबर 2013 में यह 7.52% दर्ज हुई थी। 

कारोबार के अंत में सेंसेक्स (Sensex) 257 अंक यानी 1.22% की मजबूती के साथ 21,289 पर रहा। निफ्टी (Nifty) 79 अंक यानी 1.27% चढ़ कर 6321 पर बंद हुआ। सीएनएक्स मिडकैप (CNX Midcap) में 0.59% की मजबूती रही। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.18% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE Smallcap) में 0.30% की बढ़त रही। क्षेत्रों के लिहाज से कैपिटल गुड्स और बैंकिंग क्षेत्रों में सबसे ज्यादा खरीदारी का रुख रहा। 
सकारात्मक एशियाई संकेतों के बीच घरेलू बाजार की शुरुआत मजबूती के साथ हुई। शुरुआती कारोबार में ही बाजार की मजबूती बढ़ी। दिसंबर माह में थोक महंगाई दर घटने की खबर से बाजार का जोश बढ़ गया। निफ्टी 6300 के स्तर को पार कर गया। मजबूत यूरोपीय संकेतों के बीच घरेलू बाजार को बल मिला, लेकिन दोपहर के कारोबार में बाजार की तेजी में थोड़ी कमी आयी। निफ्टी 6300 के स्तर से नीचे फिसल गया। हालाँकि जल्द ही बाजार का जोश बढ़ता चला गया। निफ्टी 6300 के स्तर को दोबारा पार करने में कामयाब रहा। इसके बाद जैसे-जैसे कारोबार बढ़ता गया, बाजार की तेजी भी बढ़ती चली गयी। इस दौरान सेंसेक्स 21,303 और निफ्टी 6325 दिन के ऊपरी स्तरों तक चढ़ गये। आखिरकार, सेंसेक्स-निफ्टी आज के कारोबार में मजबूती के साथ बंद हुए। 
क्षेत्रों के लिहाज से आज कैपिटल गुड्स क्षेत्र में सबसे ज्यादा 1.98% की तेजी रही। बैंकिंग में 1.59%, रियल्टी में 1.31%, ऑटो में 1.22%, धातु में 1.11%, पावर में 0.76%, आईटी में 0.70%, टीईसीके में 0.65%, एफएमसीजी में 0.59% और तेल-गैस में 0.37% की मजबूती रही। दूसरी ओर, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.75% की कमजोरी रही। हेल्थकेयर में 0.02% की मामूली कमजोरी रही। (शेयर मंथन, 15 जनवरी 2014) 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख