शेयर मंथन में खोजें

एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) पर भारी पड़ रहे हैं खराब नतीजे

ऑटो क्षेत्र के उपकरण बनाने वाली कंपनी एक्साइड इंडस्ट्रीज (Exide Industries) के शेयर में कमजोरी का रुझान बरकरार है।
कारोबारी साल 2013-14 की तीसरी तिमाही में खराब नतीजे आने के बाद यह गिरावट और भी बढ़ी है। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (BSE) में आज सुबह 11.58 बजे कंपनी के शेयर का भाव 2.67% की कमजोरी के साथ 102 रुपये है। हालाँकि इससे पहले यह नीचे की ओर 101.20 रुपये तक चला गया था। इससे पहले 13 जनवरी को इसके तिमाही नतीजे आने के बाद इसमें 6.2% की गिरावट दर्ज की गयी थी।   
कारोबारी साल 2013-14 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में एक्साइड इंडस्ट्रीज का मुनाफा 25% घटा है। इस दौरान कंपनी का मुनाफा घट कर 78 करोड़ रुपये रहा है, जबकि पिछले साल की समान अवधि में यह 104 करोड़ रुपये दर्ज हुआ था। अक्टूबर-दिसंबर 2013 तिमाही में कंपनी की कुल आय 11% घट कर 1304 करोड़ रुपये रही है। बीते वर्ष की इसी तिमाही में यह 1463 करोड़ रुपये रही था। 
पिछले एक हफ्ते में इसमें 13% और पिछले तीन महीने में इसमें लगभग 25% की गिरावट आ चुकी है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014)

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख