शेयर मंथन में खोजें

दोपहर के कारोबार में निफ्टी (Nifty) सपाट

मिले-जुले यूरोपीय संकेतों के बीच भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 

दोपहर 1:35 बजे सेंसेंक्स (Sensex) 38 अंक यानी 0.18% की कमजोरी के साथ 21,252 रुपये पर है। निफ्टी 2 अंक यानी 0.03% की मामूली कमजोरी के साथ 6319 पर एकदम सपाट है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.25% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.06% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.14% की कमजोरी है। इस दौरान ऑटो और एफएमसीजी क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है।

क्षेत्रों के लिहाज से ऑटो में 0.93% की गिरावट है। एफएमसीजी में 0.78%, हेल्थकेयर में 0.42%, टीईसीके में 0.28%, बैंकिंग में 0.17% और तेल-गैस में 0.11% की कमजोरी है। दूसरी ओर, धातु में 1.77% की मजबूती है। रियल्टी में 0.41%, पावर में 0.40%, आईटी में 0.28%, कैपिटल गुड्स में 0.27% और कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.21% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 16 जनवरी 2014) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख