शेयर मंथन में खोजें

निफ्टी (Nifty) 6300 से नीचे

दोपहर के कारोबार में भारतीय शेयर बाजार के प्रमुख सूचकांकों में गिरावट का रुख है। 

निफ्टी (Nifty) 6300 के मनोवैज्ञानिक स्तर से नीचे फिसल गया है। 

दोपहर 1:22 बजे सेंसेंक्स (Sensex) 137 अंक यानी 0.65% की गिरावट के साथ 21,128 रुपये पर है। निफ्टी 36 अंक यानी 0.57% गिर कर 6283 पर है। सीएनएक्स मिडकैप में 0.92% की कमजोरी है। बीएसई मिडकैप में 0.91% और बीएसई स्मॉलकैप में 0.99% की गिरावट है। इस दौरान आईटी और टीईसीके क्षेत्रों में सबसे ज्यादा बिकवाली का रुख बना हुआ है।
क्षेत्रों के लिहाज से आईटी को 1.95% का घाटा हुआ है। टीईसीके में 1.74%, रियल्टी में 1.26% और बैंकिंग में 1.03% की गिरावट है। धातु में 0.64%, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स में 0.54%, पावर में 0.39%, कैपिटल गुड्स में 0.31% और हेल्थकेयर में 0.20% की कमजोरी है। दूसरी ओर, तेल-गैस में 0.85%, ऑटो में 0.16% और एफएमसीजी में 0.14% की बढ़त है। (शेयर मंथन, 17 जनवरी 2014) 
 

 

Add comment

कंपनियों की सुर्खियाँ

निवेश मंथन पत्रिका

  • नये ट्रंप टैरिफ का भारत पर कैसा असर - निवेश मंथन (जनवरी 2026)

    अभी-अभी फरवरी के आरंभ में भारत-अमेरिका के बीच एक अंतरिम व्यापार समझौते की रूपरेखा (फ्रेमवर्क) पर सहमति बनी ही थी, और लगा था कि साल भर की अनिश्चितता पर विराम लगने वाला है। पर अब अमेरिकी सर्वोच्च न्यायालय ने ट्रंप टैरिफ को रद्द कर दिया है और ट्रंप ने इसकी काट निकालते हुए एक नया टैरिफ घोषित कर दिया है।  

  • बाजार सर्वेक्षण : घरेलू मजबूती पर भरोसा - निवेश मंथन (दिसंबर 2025)

    हमारे शेयर बाजार में वर्ष 2025 को एक दुःस्वप्न की तरह समझा जा रहा है। हालाँकि एक राय यह भी है कि 2025 को बाजार के लिए खराब मानना धारणा अधिक है, तथ्य कम। फिर भी, बाजार में अधिकांश लोग चाह रहे हैं या मान रहे हैं कि 2026 में बाजार का हाल 2025 से अच्छा ही रहना चाहिए। 

देश मंथन के आलेख